पत्नी पर नकदी व गहने ले जाने का आरोप

नकदी व गहने ले जाने का आरोप

रबूपुरा। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर लाखों रूपये की नकदी व गहने ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि इस सम्बंध में बात करने पर महिला के भाई द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। गांव फलैदा निवासी दिनेश का आरोप है कि गत 20 जून को उसका अपनी पत्नी से कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने अपने भाई को बुला लिया और पीड़ित के बाहर जाने का फायदा उठाते हुए घर में रखे 3 लाख रूपये व करीब 2 लाख रूपये के गहने लेकर अपने मायके चली गई। पीड़ित ने नकदी व गहने अपने भाई की शादी के लिए रखे हुए थे। आरोप है कि जब उसने इस सम्बंध में अपने साले से बात की तो उक्त द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *