रबूपुरा। कोतवाली से चंद मीटर की दूरी पर स्थित गांव में बीती रात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने 2 घरों को निशाना बनाया। कमरे में सो रहे परिवार के लोगो को बाहर से कुंडी लगाकर बन्द कर ताला तोड़कर लाखों रुपए कर गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। उधर पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश का दावा कर रही है। जानकारी अनुसार गांव नगला पदमसिंह निवासी महेश पुत्र तोलाराम रविवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सोया था। आरोप है कि इसी दौरान चोर दीवार कूद कर घर मे घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये व करीब एक लाख कीमत के सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने दूसरी वारदात को अंजाम देते हुए जफर पुत्र इस्लामुद्दीन के घर सेंध लगाई और बराबर के कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बन्द कर दिया तथा दूसरे कमरे का ताला तोड़कर 45 सौ रुपये व करीब एक लाख के गहने चोरी कर लिये। बताया जाता है कि आहट सुन पीड़ित की नींद टूटने पर उसने शोर मचा दिया लेकिन तब तक चोर पीछे की तरफ दीवार कूद कर फरार हो चुके थे। उधर स्थानीय लोगो का आरोप है कि निरन्तर चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। पुलिस चोरों को गिरफ्तार करना तो दूर वारदातों का खुलासा तक नहीं कर सकी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…