पांच दिन बाद भी बुर्जुग की मौत का नहीं हो सका खुलासा

रबूपुरा। कस्बे में संदिग्ध परस्थिति में हुई बुर्जुग की मौत अनसुलझी पहेली सी बन गई है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी वारदात में शामिल लोगों की गिरफतारी तो दूर यह आत्महत्या थी या फिर हत्या इसका भी खुलासा नही ंहो सका है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है तथा जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है। उधर पुलिस मामले में कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है। गौरतलब है कि गत 10 दिसम्बर को कस्बा के मौहल्ला मीणा ठाकुरान स्थित मकान में 65 वर्षीय बुर्जुग तिलक सिंह का शव कमरे में पड़ा मिला था तथा गले में गमछे से फंदा लगा हुआ था और घरेलू समान तितर-बितर हुआ पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तथा मृतक के भाई नैमसिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने भाई की हत्या कर शव को कमरे में डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आज भी विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का माहौल गर्म है और वारदात के खुलासे का बेसब्री से इंतजार है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *