मिहिर सेना पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाएं-रोहतास चौधरी

Workers should go to their respective areas to strengthen Mihir Sena Party

मिहिर सेना पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष का हुआ मनोनयन
ग्रेटर नोएडा। मिहिर सेना पाटी की बैठक तुगलपुर कार्यालय पर हुई, जिसमें पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी को पार्टी की जिम्मेदारी दी गयी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहतास चौधरी ने की। इस दौरान प्रवीण भाटी कैमराला, दादरी को जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी ने कहा कि बैठक में पार्टी के विस्तार पर मंथन किया, उन्होंने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता कमर कस लें। सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्या समाधान कराएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के से साथ जोड़ें। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रवीण भाटी मिहिर सेना पार्टी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश महासचिव चमन नगर, प्रदेश प्रवक्ता मनोज वर्मा, बाबा राय सिंह कैमराला सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love