रबूपुरा। तीन दिन पूर्व वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटकर गांव के मुख्य रास्ते में आ गिरा। जिसके के कारण गांव की विद्युत आपूर्ति ठप साथ ही गांव का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को गांव खेड़ा मोहम्दाबाद में एक ग्रामीण के यहां पिकअप चालक पशु (भेंस) छोडने आया था। बताया जाता है इसी दौरान गाड़ी की टक्कर लगने से गांव के प्राईमरी स्कूल के पास लगा विद्युत पोल टूटकर गांव के मुख्य रास्ते में गिर गया। जिसकी सूचना फोन द्वारा रबूपुरा स्थित विद्युत केंद्र पर दी गई। आरोप है कि विद्युत कर्मी गांव पहुंचे और वाहन चालक से सांठ गांठ कर विना कार्रवाई किए उसे छोड दिया। चार दिन बीत जाने के बाद भी उक्त पोल को नहीं लगाया गया है। बीच रास्ते में पडे पोल के कारण गांव की आपूर्ति तो बाधित के साथ ही गांव के आवागमन में भी समस्या हो रही है। वहीं उपकेंद्र के राजस्व प्रभारी जेई सतेंद्र चैहान ने आरोप को निराधार बताते हुए जल्द विद्युत पोल लगाकर आपूर्ति सुचारू करने की बात कही है।
पिकअप की टक्कर से टूटा पोल, तीन दिन से गांव में विद्युत आपूर्ति वाधित






