ग्रेटर नोएडा,15 फरवरी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की याद में गौतम बुद्ध वि.वि. के छात्रों ने रविदास छात्रावास में एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया, जिसमें शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर एवं मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजली दी गई है। कार्यक्रम में डॉ. आसिफ़ मो. ख़ान ने अपने ओजस्वीपूर्ण वक्तव्य के साथ शहीदों को नमन किया तो वही छात्रों ने वीररस की कविताओं का पाठ कर शहीदों याद किया, साथ ही रविदास छात्रावास से सरोवर तक शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला गया। अंत में सरोवर के पास ईश्वर से शहीदों को अपने चरणों में स्थान देने एवं उनके परिवारों को इस दुःख की घड़ी में सबल प्रदान करने की प्रार्थना कर, भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, डॉ. आसिफ़ मो. ख़ान, डॉ. विमलेश कुमार एवं डॉ. प्रकाश चंद्र दिलारे के साथ अनेक छात्र एवं छात्रावास कर्मचारी शामिल हुए।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…