रबूपुरा। क्षेत्र अंर्तगत शादी समारोह में आये दलित युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल कर स्थानीय पुलिस पर बेवजह बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस मारपीट से इंकार करते हुए युवक को छेड़छाड़ के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लेने का दावा कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक थाना टप्पल के गांव नूरपुर निवासी रोदास का आरोप है कि वह क्षेत्र के गांव म्याना में अपनी बुआ के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। जिसके अगले रोज वह कमरे में सोया हुआ था तभी कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसे जबरन कोतवाली ले आये तथा थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से मारपीट करते हुए टार्चर किया। वायरल वीड़ियों में युवक कमर व हाथों पर पिटाई से लगे निशान दिखाता भी नजर आ रहा है। उधर पुलिस दावा कर रही है कि मारपीट का आरोप निराधार है तथा युवक के रिश्तेदारों के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे ले आई थी लेकिन उसे रात को ही घर छोड़ दिया गया।
दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग
रबूपुरा। शनिवार को कस्बे में मामूली कहा सुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट व पथराव किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि इस दौरान कई राउन्ड़ फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी मौके से फरार हो गये। उधर पुलिस फायरिंग से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार कस्बा के मौहल्ला आजाद नगर में शनिवार दोपहर दो पक्षों में कहा सुनी हो गई। बताया जाता है कि देखते ही देखते मामला मारपीट व पथराव तक पहंुच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान 2-3 राउन्ड़ फायरिंग भी की गई। सूचना पाकर जैसे ही पुलिस बल मौके पर पहंुचा तो विवादित सभी लोग फरार हो गये। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…