रबूपुरा। बीती रात कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड में एक बदमाश को गिरफतार कर लिया है तथा उसके पास से एक चोरी की बाईक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। डीसीपी राजेश कुमार के मुताबिक सोमवार शाम पुलिस मिर्जापुर के पास चैकिंग कर रही थी। तभी कुछ युवक आते नजर आये जिन्हें रूकने का इशारा करने पर वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। जबावी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली एक बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रवीन निवासी चंडौस जिला अलीगढ के रूप में हुई है जोकि फिलहाल खोड़ा में रहता है। आरोपी के पास से एक चोरी की बाईक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए है तथा इसके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं और यह पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…