रबूपुरा। एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया युवक बीती रात कोतवाली में लगी जाली को तोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया और घंटो तक उसकी तलाश में भटकती रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं सूत्रों की मानें तो थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को जमकर लताड़ लगाई और अब पुलिस कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। जानकारी अनुसार मंगलवार को गांव सिरौली बांगर निवासी फिरोज ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण अपनी बहन के साथ मारपीट कर घर से निकालने व तीन तलाक देने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने झाझर निवासी नसरूद्दीन, मुमतियाज, मोबीन व इकलाख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बताया जाता है कि उक्त मामले में मंगलवार को एक युवक को हिरासत में लिया था जोकि देर शाम करीब 8 बजे थाने में बाहर की साइड़ लगी जाली को तोड़कर फरार हो गया। वहीं सूत्रों का कहना है कि उक्त युवक दर्ज मामले में नामजद नहीं है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने के लिए उसे हिरासत में लिया गया था। उधर थाना प्रभारी घटना को निराधार बताते हुए मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जाता है कि पहले पीड़िता व उसका भाई मामले की शिकायत लेकर कोतवाली गये थे तो रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय मामला दूसरे थाना क्षेत्र का होने का हवाला देकर टरका दिया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त की फटकार के बाद पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया था।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…