पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आदर्श गांव के रुप में मकनपुर खादर का किया चयन, लगेगा विकास का पंख

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आदर्श गांव के रुप में मकनपुर खादर का किया चयन, लगेगा विकास का पंख

ग्रेटर नोएडा,19 सितम्बर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेश शर्मा ने वर्ष 2020-21 के तहत अपने संसदीय क्षेत्र के दनकौर ब्लाक स्थित ग्राम मकनपुर खादर को सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया। इस मौके पर गांव के सभी नागरिकों में काफी खुशी का माहौल था। वर्तमान में गांव की जनसंख्या 1500 परिवारों के आसपास है। आदर्श ग्राम का चयन होने से वहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं जन जन को मुहैया कराया जायेगा और गांव का सम्पूर्ण विकास कराया जायेगा। इसके पहले डॉ. महेश शर्मा नीमका गांव को चयन किया था, जहां उन्होंने सांसद निधि से विकास कार्य कराया।

Spread the love