ग्रेटर नोएडा 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ग्रेटर नोएडा स्थित पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। सोसाइटी को तिरंगे और गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह झंडा फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। सोसाइटी के गार्ड्स ने परेड कर सभी का मन मोहा। बच्चों ने ग्रुप एवं सोलो डांस की प्रस्तुति दी। सोसाइटी के बच्चों को तिरंगे के बैज बांटे गए एवं कई तरह के खेलों का आयोजन रखा गया। कपल्स के लिए रेस कम्पटीशन, टग ऑफ़ वॉर जैसे खेलों का आयोजन रखा गया। सोसाइटी में रह रहे टीनएजर्स ने गणतंत्र दिवस पर भाषण दिए। कुछ रेसिडेंट्स ने देशभक्ति गीत एवं कविताओं की प्रस्तुति दे कर सभी की तालियाँ बटोरी। वयस्कों के लिए रखी गयी पहेली एवं क्विज़ में लोगों ने खूब मस्ती की, सभी को मिठाइयां बांटी गयी।
राइज रिसोर्ट रेसीडेंसी में भी बच्चों के साथ मिलकर तिरंगा फ़हराया
ग्रेनो वेस्ट स्थित राइज रिसोर्ट रेसीडेंसी में भी एनजीओ के बच्चों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर राष्ट्र गान गाया। इसके साथ ही सबने मिलकर देशभक्ति गीतों पर डांस किया। इस दौरान कंपनी के सीएमडी वैभव जैन उपस्थित रहे और सभी लोगों के साथ गणतंत्र पर्व मनाया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…