रबूपुरा। महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये। कहीं रैली निकाली गई तो इस अवसर पर पॉलिथीन मुक्त भारत की शपथ ली गई। इसी क्रम में बुद्धवार को कस्बा रबूपुरा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी आदि के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा महात्मा गांधी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए सभी को यूज एंड़ थ्रो प्लास्टिक प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत का नारा लगाते हुए महात्मा गांधी संकल्प पद यात्रा का कस्बे में शुभारम्भ किया। जोकि मुख्य मार्गो से होती हुई कस्बे के गोल चक्कर पर सम्पन्न हुई। इसके साथ कस्बा स्थित विद्या बाल निकेतन स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने भी कस्बे में जन चेतना रैली निकाल कर लोगों को प्लास्टिक प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया। छात्रों ने प्लास्टिक भगाओ-देश बचाओं, भारत माता की जय आदि के जमकर नारे लगे। इस दौरान विकास राना, तौफीक खेरली, सतवीर सिंह, नरेश शर्मा, आकाश मीणा, विपु भाटी, राजू मीणा, अजय गर्ग, मूलचंद, सोमवीर, राकेश, नवीन आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…