प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर में स्मार्ट क्लास के लिए टेलीविजन व कम्प्यूटर का हुआ उद्घाटन

प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर में स्मार्ट क्लास के लिए टेलीविजन व कम्प्यूटर का हुआ उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। अब सरकारी प्राइमरी स्कूल भी प्राइवेट स्कूल को टक्कर दे रहे हैं। कही विभाग तो कहीं संस्था और कुछ जगह तो हेड मास्टर ही निजी स्तर पर व्यवस्था बना रहे हैं। ऐसा ही एक स्कूल प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर है, वहाँ के हेड मास्टर ने सामाजिक सहभागिता व अपने प्रयासों से पूरी स्कूल को पूरी तरह स्व कायाकल्प कर दिया। विद्यालय प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्य्क्षता शिक्षक संकुल कविता सिंह, गीता यादव, आराधना तोमर, ज्योति सिंह व सीमा सिंह द्वारा आयोजित संकुल बैठक में स्मार्ट क्लास व स्मार्ट पुस्तकालय के लिए स्मार्ट एलईडी व कंप्यूटर का उदघाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक गजन कुमार ने बताया कि हम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सभी सुविधाएं देना चाहते हैं, ताकि गरीब बच्चों को भी निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की तरह सभी सुविधाएं मिले जिससे स्कूल में बच्चों का नामांकन भी बढ़ेगा और शिक्षा की गुणवत्ता अच्छी भी होगी।

Spread the love