ग्रेटर नोएडा,10 मई। मातृत्व दिवस के अवसर पर प्रो व्यू टेक्नोसिटी अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा के अधिकतर बच्चों ने बड़ी धूमधाम से लॉक डाउन के रहते हुए मातृ दिवस मनाया। उन्होंने अपनी मां के लिए केक बनाया तो किसी ने स्वरचित कविता सुनाई यह त्यौहार बड़े ही आनंद पूर्वक मनाया।
रिद्धि नाम की बच्ची ने अपनी मां के काम में हाथ बटाया वहीं दूसरी ओर नव्या सिंह ने अपनी दादी और मां के लिए केक बनाया सभी बच्चे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के द्वारा इस दिन को महत्वपूर्ण बनाना चाहते हैं।
वैसे तो प्रत्येक दिन मां का ही दिन होता है लेकिन आज विभिन्न कार्यक्रमों को करते हुए इस दिन को विशेष बनाने का बीड़ा उठाया। जय कादयान ने अपनी मां के लिए अपने ही हाथों से तिरंगे के रूप में सैंडविच बनाया, जोकि बहुत ही स्वादिष्ट था।
कृष्णा ने तो अपनी मां को एक पेंटिंग उपहार में दी, यही नहीं मनदीप नाम की एक बच्ची ने अपनी दादी की फोटो पेंसिल से बना कर उन्हें उपहार में भेंट की। इसके साथ साथ देव मिश्रा और प्रिया मिश्रा ने अपनी मां के साथ घर की साफ सफाई में हाथ बटाया और उन्हें पकौड़ी भी बनाकर खिलाई यही नहीं आरव गर्ग में अपनी मां के साथ घर में ही क्रिकेट खेल कर मातृ दिवस मनाया।
आरव खंडेलवाल ने अपनी मां को कहानियां सुनाई और कार्ड भी बनाया। एक छोटी बच्ची शिविका ने अपनी मां को भगवान का रूप देते हुए कविता सुनाई कि भगवान का रूप हो मां। वाकई इन बच्चों ने इतनी परेशानियों के बावजूद भी अपनी माताओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी और यही है हमारी सभ्यता और संस्कृति। क्योंकि हमारे यहां मां के ही कदमों में स्वर्ग माना जाता है और यही इन बच्चों ने दिखा भी दिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…