फादर एग्नेल स्कूल में धूमधाम से मनया गया 71वां गणतंत्र दिवस

ग्रेटर नोएडा,26 जनवरी। फादर एग्नेल स्कूल में 71वाँ गणतंत्र दिवस बडी़ धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्या सिस्टर मरिया नैंसी और सर जोसी जोसफ ने ध्वजारोहण किया। कक्षा 7और 8 के विद्यार्थियों  ने  कदम से कदम मिलाते  भारत माँ के प्रति अपने समर्पण और देशभक्ति को दर्शाते हुए मार्चपास्ट किया। जीवन में अनुशासन, स्वस्थ तन-मन का संतुलन,स्वच्छता, शिक्षा और खेल के महत्व को बताते हुए कक्षा 3,4और 5 के बच्चों ने  ड्रिल मं  भाग लेकर सभी को इसका संदेश दिया। देश की एकता और अखण्डता की भावना से सराबोर नृत्य ने भाव-विभोर कर दिया। देश की आन -बान -शान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तत्पर देश के ये भावी कर्णधार ,कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने एक गीत प्रस्तुत किया। नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को दर्शाते हुए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट का पुरस्कार विवेकानंद  हाउस को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ ड्रिल का पुरस्कार  कक्षा- 5 को दिया गया। कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्या ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *