" data-ad-slot="">

फीस मांफी पर एक और स्कूल ने बढ़ाया कदम, नर्सरी में छात्रों को निशुल्क प्रवेश व किताबें मुहैया करायेगी प्रबंधन कमेटी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। वैश्विक महामारी के प्रकोप से जारी लाॅकडाउन में सरकार के स्कूल संचालों द्वारा तीन माह की फीस नहीं लिए जाने के निर्देश की तरफ निजी स्कूल संचालकों ने कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र स्थित एक और निजी स्कूल प्रबंधन कमैटी ने चार माह की फीस नहीं लेने एवं नर्सरी में निशुल्क प्रवेश व किताबें मुहैया कराने का ऐलान किया है। जिसके बाद छात्रों के परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। इससे पूर्व भी एक स्कूल तीन माह की फीस मांफ करने की घोषण कर चुका है। जिसके चलते अन्य निजी स्कूल संचालकों द्वारा भी लाॅकडाउन के कारण फीस नहीं लेने की मांग तेज हो गई है। गांव फलैदा स्थित मां सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य पृथ्वी सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी के चलते स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों की मार्च, अप्रैल, मई व जून माह की फीस नहीं ली जायेगी तथा नर्सरी में प्रवेश लेने वाले छात्रों के निशुल्क किताबें दी जायेगीं तथा कोई एडमीशन फीस नहीं ली जायेगी। अभिवावकों को इस सम्बंध में सूचित कर दिया गया है। जिन छात्रों की इन महीनों की फीस पूर्व में जमा हो चुकी है उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है वह धनराशि अग्रिम सत्र में समायोजित कर दी जायेगी। फीस मांफ करने वाला क्षेत्र का यह दूसरा स्कूल है। इससे पूर्व गांव के सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों की फीस नहीं लने का ऐलान किया गया था।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>