बच्चों के विवाद में हुए मारपीट में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत हुए बच्चों के विवाद में मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव खेडा मोहम्दाबाद निवासी हरिओंम व संजीव के बच्चों में स्कूल आते समय बुधवार को कहासुनी हो गई थी। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर गुरूवार को सुबह बच्चों में फिर विवाद हो गया। बच्चों ने हुए विवाद की जानकारी परिजनों को दे दी। आरोप है कि बच्चों के विवाद की शिकायत करने आये एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला करते हुए पथराव कर दिया। पुलिस ने वीरेन्द्र की शिकायत पर संजीव, पुनीत, दीपक, देवू समेत 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब है कि गुरूवार सुबह बच्चों के विवाद में परिजन आपस में भिड़ गये थे। जिनमें जमकर लाठी-डंडे चले थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *