बच्चों ने खेली ईकोफ्रेंडली होली, कोरोना वायरस से सर्तकता बरतने की सलाह

ग्रेटर नोएडा,9 मार्च। द विज़डम ट्री स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट  में होली की पूर्व संध्या पर स्कूल परिसर में शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारियों ने इकोफ्रेंडली तरीके होली मनाई। कोरोना वायरस के प्रति सर्तकता बरतने के उद्देश्य से स्कूल ने होली की पूर्व संध्या पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम से बच्चों को दूर रखा। केवल स्कूल के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने इसमें हिस्सा लिया जिनमें  के. के. श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापिका सुनिता ए. शाही व विद्यालय प्रबंधन के अन्य सदस्यों में जसविंदर कौर, सुखवीर सिंह, रेनू सिंह और दिलीप कुमार ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी और सबके जीवन में सफलता की कामना की।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *