बाईक खाई में गिरने से गंभीर रुप से घायल युवक की मौत

रबूपुरा। डयूटी से घर लौट रहे युवक की बाईक फिसल कर खाई में जा गिरी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक परिजन उसे उपचार के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। जानकारी अनुसार मूलरूप से महाराजगंज के गांव परसा निवासी गौतम पुत्र गोरख रबूपुरा कोतवाली क्षेत अंर्तगत निर्माणधीन गौर सिटी में नौकरी करता है तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव मिर्जापुर में किराये के मकान में रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार शाम वह डयूटी कर कमरे पर लौट रहा था। तभी अचानक उसकी बाईक बेकाबू होकर फिसल गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिससे वह घायल हो गया। सुबह होने पर उसके परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहंुचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *