ग्रेटर नोएडा,21 अगस्त। दादरी विधानसभा-62 क्षेत्र के गांव बादलपुर में विधायक तेजपाल सिंह नागर की कोरोना की टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने पर भाजपा के जिला प्रतिनिधि महेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में गांव बादलपुर में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर हवन किया तथा भगवान से प्रार्थना की विधायक जल्द स्वस्थ होकर अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के कार्यों को करने के लिए जनता के बीच में स्वस्थ होकर वापस आए। हवन हिंदू रीति रिवाज के साथ आयोजित किया गया, इस हवन के मुख्य पुजारी जानसवाना के प्रसिद्ध पंडित रमेश पंडित ने हिंदू सनातन धर्म के रीति रिवाज के साथ सभी वेदों के मंत्रोचार करते हुए हवन किया। हवन में शामिल सभी ने कामना की विधायक जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच वापस आएंगे। इस मौके पर बादलपुर मंडल के महामंत्री प्रवीण नागर, पूर्व सेक्टर प्रभारी आनंद भगत, महाराज सिंह फौजी, सुमित नागर, लाखन नागर, सौरव गुर्जर ,शुभम नागर, दीपांशु ,अभिषेक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…