बिजली का पोल टूटने से आधा दर्जना गांवों की आपूर्ति ठप

बिजली का पोल टूटने से आधा दर्जना गांवों की आपूर्ति ठप

रबूपुरा। क्षेत्र के गांव में 3 दिन पूर्व विद्युत पोल टूट जाने कारण आधे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई। बिजली नहीं आने से दर्जनों उपभोक्ता भीषण गर्मी का दंश झेल रहे है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी आपूर्ति सुचारू तो दूर की बात रास्ते में पड़े पोल को भी नहीं हटाया गया है। पीड़ित ग्रामीणों ने सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से समस्या से समाधान की गुहार लगाई है। गांव खेड़ा मौहम्दाबाद निवासी ग्रामीणों के मुताबिक 3 दिन पहले गांव में विद्युत आपूर्ति करने वाला एक पोल टूट गया था। जिसके कारण आपूर्ति ठप होने से दर्जनों उपभोक्ता प्रभावित हैं। आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई दिन से विभागीय अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हताश होकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उधर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त विद्युत समान की क्षतिपूर्ति के लिए लेखपालों की रिपोर्ट नहीं लगने के कारण आवश्यक समान नहीं मिल पा रहा है जिससे समस्या आ रही है। जल्द ही इसका निस्तारण कर दिया जायेगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *