बेखौफ चोरों ने कोतवाली से चंद कदम दूरी पर रेस्टोरेंट में किया चोरी

बेखौफ चोरों ने कोतवाली से चंद कदम दूरी पर रेस्टोरेंट में किया चोरी

रबूपुरा। बीते सोमवार कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित रेस्टोरेंट से बेख़ौफ़ चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार दनकौर कोतवाली के पारसौल गांव निवासी पुष्पेंद्र शर्मा रबूपुरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर ओरियंटल बैंक की बगल में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। सोमवार को हर दिन की तरह वह रेस्टोरेंट बन्द कर अपने घर चले गये। आरोप है इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के गेट का ताला तोड़कर दुकान में रखा एक स्टेबलाइजर सहित हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। आरोप है रेस्टोरेंट के बगल में एक बैंक भी है। बावजूद इसके चोरों ने बिना किसी भय के पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोरों के हौसले निरन्तर बुलंद हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन किसी भी मामले का खुलासा नही हो सका है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *