ग्रेटर नोएडा,8 जून। महिला शक्ति सामाजिक समिति ने फिर से उन परिवारों को मदद का राशन पहुंचाना शुरू कर दिया है, जिससे सरकार एवं प्रशासन ने अब अपने हाल पर छोड़ दिया है, जबकि सच तो यह है कि अभी भी घर में काम करने वाली बाई या खाना बनाने वाली, प्रेस वाले, गाड़ी साफ करने वाले,मॉल एवं अन्य दुकानों या छोटे-छोटे उद्योगों में काम करने वाले छोटे कामगार, जिनकी काम या रोजगार अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं, उनकी इन 3 महीनों में पूरी तरह कमर टूट सी गई है। साधना सिन्हा,अध्यक्ष महिला शक्ति सामाजिक समिति ग्रेटर नोएडा ने बताया कि हम उन परिवारों को तलाश कर जो की मदद मांगने की हिम्मत भी अब नहीं कर पा रहे हैं, हम ऐसे लोगों को अपना सहयोग यथासंभव उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें हमें टीओएस सनातन ग्रुप नोएडा का सहयोग मिला है। हम इसके लिए कर्नल जी का तहे दिल से शुक्रगुजार हैं। महिला शक्ति सामाजिक समिति उन सभी सम्मानित समाजसेवियों एवं संस्थाओं से जिन्होंने अब तक इस महामारी में लगातार अपनी सेवाएं शारीरिक आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जरूरतमंदों को दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपना सहयोग ऐसे परिवारों के साथ बनाए रखें और इन्हें हम तब तक साथ दें। जब तक कि यह फिर से अपनी और अपने परिवार की रोजी रोटी की व्यवस्था करने लायक ना हो जाए।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…