" data-ad-slot="">

बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए मिशन प्रेरणा क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु संचालित है ‘मिशन प्रेरणा’ कार्यक्रम
मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य योजना का किया गया प्रस्तुतीकरण
मुख्य सचिव ने दिये कार्य योजना के गुणवत्तापरक् एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

ग्रेटर नोएडा,19 सितम्बर। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की बैठक में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु संचालित ‘मिशन प्रेरणा’ का प्रस्तुतीकरण किया गया। ‘मिशन प्रेरणा’ के अन्तर्गत क्रियान्वित किये जा रहे 10 हस्तक्षेपों-लर्निंग आउटकम्स के अनुश्रवण, शिक्षकों को समर्थन देने हेतु सर्पोटिव सुपर विजन एवं शिक्षक संकुल, हस्त पुस्तिकाओं तथा ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से अध्यापकों की क्षमता संवर्धन, पाठ्य योजना एवं प्रिंटरिच सामग्री के कक्षा-कक्ष रूपान्तरण, विद्यालयों में अवस्थापना सुधार हेतु आपरेशन कायाकल्प, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा में सुधार, अध्यापकों के सेवा प्रकरणों हेतु मानव सम्पदा पोर्टल, छात्रों का आधार नामांकन, दिव्यांग बच्चों तथा आउट आफ स्कूल बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा और बेहतर प्रबन्धन हेतु विद्यालयों का संविलियन के बारे में प्रगति से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा घोषणा, प्रेरणा सूची, लर्निंग आउटकम्स की ट्रैकिंग हेतु त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा व्यवस्था, लर्निंग आउटकम्स के नियमित अनुश्रवण हेतु प्रेरणा तालिका की संकल्पना एवं क्रियान्वयन से भी अवगत कराया गया। मुख्य सचिव ने उक्त पर संतोष व्यक्त किया और इसे प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार, राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनन्द सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं प्रस्तुतिकरण राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनन्द द्वारा किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>