ब्रेकिंग न्यूज… किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद

ब्रेकिंग न्यूज... किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश मिडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि किसान किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने कल दिल्ली जाने का ऐलान किया था लेकिन पुलिस ने उनको उनके घरों पर नजर बंद कर दिया संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि किसान एकता संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता आज दिल्ली जाने वाले थे लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने तुच्छ मानसिकता दिखाते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान राष्ट्रीय महासचिव बृजेश भाटी जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर को गांव घरबरा में आज नजर बंद कर दिया पुलिस बल के साथ एसीपी जॉन थर्ड अब्दुल कादिर एसीपी जॉन फर्स्ट ब्रजनंदन राय ईकोटेक फर्स्ट कोतवाल रामेश्वर सिंह सहित पीएससी और कई थानों की पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष के घर को छावनी बना दिया किसानों ने पुलिस के पहरे में पंचायत की पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बृजेश भाटी ने इस किसान विरोधी बिल के बारे में ग्राम वासियों और क्षेत्र के किसानों को अवगत कराया और कहा कि सरकार पुलिस के बल पर किसानों का मनोबल नहीं तोड़ सकती संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने कहा कि जिस तरह से संगठन के वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद किया गया है यह अंग्रेजी शासन को दर्शाता है जब तक बिल वापस नहीं होता जब तक संघर्ष जारी रहेगा इस मौके पर नेम वीर सरपंच सुखबीर प्रधान विजन सरपंच जगत भाटी जय किशन शर्मा बृजेश भाटी आलोक नागर जितेंद्र भाटी राम कुमार शर्मा मोनू दिनेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love