" data-ad-slot="">

भगवान शंकर की प्रतिमा बनेगी ग्रेटर नोएडा की पहचान,श्रीरामलीला कमेटी ने मोक्षधाम में भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमि पूजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,23 अक्टूबर। श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा सफीपुर स्थित मोक्षधाम में भगवान भोले शंकर की 51 फिट ऊँचाई की प्रतिमा के निर्माण कार्य शुरू करने के लिये भूमि पूजन किया। कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से हवन कर की गयी। महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि विश्व विख्यात मूर्तिकार श्री रामसुतार के द्वारा 51 फिट की भोले शंकर भगवान की प्रतिमा का निर्माण कार्य कराया जायेगा, जिसमे स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होगा। संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण विजय महोत्सव 2020 को स्थगित कर दिया गया था। कमेटी द्वारा सफीपुर मोक्षधाम का संचालन व रखरखाव पिछले काफी वर्षो से किया जा रहा है।
#
नगर वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने निर्णय लिया कि मोक्षधाम में भगवान भोले शंकर भगवान की 51 फिट ऊँचाई की प्रतिमा लगाई जाये। कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया भूमि पूजन दादरी विधायक तेजपाल नागर ने हवन में आहुति देकर व नारियल फोड़कर किया। विधायक ने कमेटी को शुभकामनाएं दी व कमेटी द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। तेजपाल नागर ने आश्वासन दिया कि मूर्ति निर्माण कार्य में मेरी जहां भी जरूरत होगी मैं कमेटी के साथ रहूंगा और कहा भगवान भोले शंकर की मूर्ति आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा की पहचान बनेगी। कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने सभी नगरवासियों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की व उन्होंने बताया कि मूर्ति का निर्माण आगामी जनवरी माह तक पूर्ण कर मोक्षधाम को समर्पित कर दी जायेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र डाढ़ा, वरिष्ठ सपा नेता राजकुमार भाटी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, एडवोकेट सुशील, भाटी ओमबीर भाटी, किसान नेता ब्रजेश भाटी, धर्मवीर प्रधान, बालकिशन टाइगर, देवेंद्र टाइगर, सतीश नम्बरदार, भीम सिंह भाटी, रघुराज भाटी व रामलीला कमेटी से ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, सुभाष चंदेल, हरेंद्र भाटी, के. के. शर्मा, जतन भाटी, मुकुल गोयल, अनिल चौधरी, अनिल कसाना, अतुल जिंदल आदि व महिला सक्ति से अंजू पुंडीर, ममता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>