भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप का ग्रामीणों ने किया स्वागत

गांव बीरमपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप का स्वागत करते ग्रामीण

रबूपुरा। शनिवार को भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव बीरमपुर में एक बैठक का आयोजन किया। ग्रामीणों ने बैठक में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह का ग्रामीणों ने फूल मालाओं व पगड़ी पहना कर स्वागत किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन किसान, मजदूरों के हित की लड़ाई को पुरजोर तरीके से लड़ रहा है। किसान मजलूमों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा हम सरकार से किसान आयोग का गठन करा कर ही दम लेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर संगठन को मजबूत करें तथा अपने हक की लड़ाई के लिए कांधे से कान्धा मिला कर आगे बढ़ें। युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री धीरेन्द्र उर्फ धीरू भैया ने बताया कि संगठन में कुछ आपसी समस्याओं के कारण अब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं कमान संभाली है तथा गौतम बुद्ध नगर व बुलंदशहर जनपद में उन्होंने कई बैठक कर संगठन का विस्तार किया है। इसी क्रम में शनिवार को गांव बीरमपुर में भी बैठक आयोजित कर राजन राणा को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री तथा अरूण चैधरी को मंड़ल महासचिव नियुक्त किया गया है। इस मौके पर राजकुमार, रवि पहलवान, मनीष राघव, ब्रहमपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, सीमा भाटी, सुनील कुमार, राजेश आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES