भाकियू भानू महिला मोर्चा की सीमा भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

रबूपुरा। भारतीय किसान यूनियन भानू ने बैठक का आयोजन कर क्षेत्रीय समस्याओं पर गहनता से विचार विर्मश किया तथा उनके निस्तारण के लिए रणनीति तैयार की। साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की मंड़़ल अध्यक्ष सीमा भाटी की कार्यकुशलता के चलते पदोन्नित करते हुए महिला मोर्चा संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्ति अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीमा भाटी ने कहा कि वह संगठन की मर्यादा अनुरूप किसान मजदूरों की आवाज बुलंद करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं तथा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहकर समस्या समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगी। इस मौके पर अजब सिंह कसाना, ओमवीर सिंह, सतवीर सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *