रबूपुरा। सोमवार देर शाम किसी मामले में कोतवाली पहुंचे एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ मुंशी ने अभद्रता की। इससे नाराज मंगलवार को दर्ज़न भर कार्यकर्ता थाने पहुंचे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूत्रों के मुताबिक कोतवाली प्रभारी के हस्तक्षेप व पुलिसकर्मी के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। जानकारी अनुसार सोमवार शाम एक गांव निवासी युवक भारतीय जनता पार्टी ओवीसी मोर्चा के एक पदाधिकारी किसी मामले की शिकायत को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि वहां तैनात एक मुंशी ने उनके साथ बदसलूकी की। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच जमकर हॉट टॉकिंग हुई । बताया जाता है इससे गुस्साए करीब एक दर्जन कार्यकर्ता मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर मामला बढ़ता देख पुलिस बेकपुट पर आ गई और आनन-फानन में कोतवाली प्रभारी ने सिपाही को जमकर लताड़ लगाई तथा सिपाही कार्यकर्ता से मांफी मांगने पर मामला शांत हुआ। उधर पुलिस इस सम्बंध में कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…