" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाजपा ग्रेनो मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर पूर्व मंत्री व सांसद ने सरकार के विकास कार्यों को बताया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,19 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल के दो दिवसीय प्रशिक्षण समारोह का ग्रेटर नोएडा एल्फा-1 के कम्यनिटी सेंटर में समापन हो गया। समापन समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवम वर्तमान सांसद डॉ. महेश शर्मा ने केन्द्रीय सरकार और उ. प्र. सरकार के पिछले 6 वर्षों के में किये गये विकास कार्यों और गौत्तम बुद्ध नगर में हुए विकास कार्यों की सिलसिले वार विवेचना करते हुए कहा कि ज़िला गौत्तम बुद्ध नगर आने वाले समय में विश्व पटल पर अपनी एक नयी पहचान बनाने जा रहा है। इसी कडी में बोलते हुए एमएलसी शिक्षक सीट के भाजापा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और ज़िला गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष विजय भाटी ने अपने सम्बोधन में वहाँ पर उपस्थित जिला और मण्डल के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए भाजपा की कुशल कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा अपने ज़मीनी स्तर पर काम तरने वाले कार्यकर्ता का ह्रदय से सम्मान करती है और पार्टी चाहती है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिवरों का आयोजन करके अपने कार्यकर्ताओं का स्किल लैवल और उनकी असीम क्षमताओं का विकास करके अन्त्योदय के सपने को साकार करते हुए देश के विकास में अपनी एक अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हुए नये से नये आयामों की स्थापना कर सकें। यही भाजपा का एक सपना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता बन्धुओं का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके कठिन परिश्रम और और आपकी दूरदर्शिता से देश को एक नयी दिशा अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम में संजय चौहान, गजेन्दर दत्त डाबरा, मीडिया प्रभारी भगवत प्रशाद शर्मा ओमकार गुप्ता अर्पित तिवारी, प्रकाश चौधरी, बिजेन्दर बघेल, रीना त्रिपाठी, गीता सागर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

7 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>