ग्रेटर नोएडा,20 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल की संभावित कार्यकारिणी के साथ शुक्रवार को मण्डल में चल रहे अपने प्रवास के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एस. सी. मोर्चा और पूर्व विधायक होराम ने इस बैठक में हिस्सा लेते हुए बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी ज़्यादा से ज़्यादा बढ़े। और शीर्ष नेतृत्व की ओर से महिलाओं को पदाधिकारी बनाने के लिए सक्रिय सदस्यता नहीं होने की भी छूट दी गई है। मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि हम नयी ऊर्जा और अच्छी सोच के साथ-साथ अपने मंडल में रचनात्मक कार्य शैली के साथ काम करना हम सबकी वचनबद्धता है। हम अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ समाज के हर वर्ग की समस्याओं का समाधान करने के लिए वचनबद्ध है। इस बैठक में जिला अध्यक्ष विजय भाटी, सतीश गुलिया, दीपक भारद्वाज, हरिओम चौहान और अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…