" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नौ ने ठोंका ताल, कई प्रत्याशी को नहीं मिले प्रस्तावक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,20 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुध नगर जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया को भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत अटल एवं जिला सह चुनाव अधिकारी परमेश्वर सैनी ने संपन्न कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए जबरदस्त फाइट देखने को मिल रही है। नौ मंडलों के 18 प्रास्तावक ही थे और जिलाध्यक्ष के लिए बुधवार दोपहर नौ नेताओं ने नामांकन भर दिया। इसके बाद भी कई अन्य लाइन में थे लेकिन प्रस्तावक न मिलने पर उन्हें निराशा हाथ लगी। नामांकन कराने वाले नेताओं में किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। अब माना जा रहा है कि लखनऊ से ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा 25 नवंबर तक होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश परिषद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया है। जिला चुनाव अधिकारी प्रशांत अटल ने बताया कि जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया में निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय भाटी जिला, महामंत्री सेवानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश नागर, राहुल पंडित, सुशील शर्मा, सुभाष भाटी, गजेंद्र मावी, योगेश चौधरी, राजा रावल ने फार्म लेकर जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, जिसमें कुल 9 फार्म भरे गए। प्रदेश परिषद के लिए सतीश गुलिया, बीना भाटी, चंद्रवीर नागर आदि लोगों ने फार्म भरे। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी प्रशांत सिंह अटल ने बताया कि जिला अध्यक्ष नामांकन प्रक्रिया और प्रदेश परिषद नामांकन प्रक्रिया शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी की गई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>