रबूपुरा। भाजपा रबूपुरा मंड़ल के कार्यकर्ताओं ने बुद्धवार को कस्बे एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर में पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री ठा0 हरीश कुमार ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पार्टी की आगामी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान पर बल देते हुए सभी से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील के साथ ही कार्यकर्ताओं को अन्तोदय, एकाद, मानववाद की भी जानकारी दी। इस मौके पर चन्द्रपाल मीणा, मनीराम शर्मा, नानक जाटव, श्रीराम रावत, जसवंत मीणा, महेन्द्र मीणा, श्यौदान सिंह, राकेश, करनपाल, चन्दर, सुनील, नरेश, धनेश आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…