ग्रेटर नोएडा,25 नवम्बर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने जिलाध्यक्ष विजय भाटी और दादरी विधायक तेजपाल नागर के साथ बुधबार को आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षकों के साथ बैठक की जहां पर उनका स्वागत अधिशासी निदेशक प्रो. विकास सिंह ने फूलों का गुलदस्ता दे कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय एमएलसी स्नातक और एमएलसी शिक्षक के चुनाव हो रहे हैं जिसके वोट 1 दिसम्बर 2020 को डाले जाएंगे। इसलिए भाजपा के प्रत्याशी एमएलसी स्नातक दिनेश गोयल और एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को समर्थन देने की अपील की। पंकज सिंह ने कहा कि वह टेक्निकल शिक्षकों की समस्याओं का निवारण अति शीघ्र करेंगे और उनकी सभी समस्याओं को वह मुख्यमंत्री के सामने भी रखेगें। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सभी शिक्षकों को यह आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का वह निदान करेंगे तथा सदन में भी उनकी समस्यायें उठायेंगे, और शिक्षकों के लिए उनके द्वारा हमेशा खुले हैं क्योंकि वह भी एक शिक्षक रह चुके हैं। इस बैठक में डॉ. गगनदीप अरोड़ा, डॉ. संजय यादव और मीडिया प्रभारी मनीष व सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में प्रो. विकास सिंह, ने सभी गणमान्य अतिथियों को आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…