ग्रेटर नोएडा,9 अगस्त। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित ने युवा मोर्चा की टीम के साथ उत्तरप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए हवन पूजन किया प्रदेश अध्यक्ष की रिपोर्ट कुछ दिन पूर्व कोरोना पोज़िटिव आइ हुए थी, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मां भगवती से प्रार्थना की जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष को पूर्ण रूप से स्वस्थ करें,और हमारे देश को भी कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने राममंदिर भूमि पूजन की शुभकामनाएं दी। उनके साथ उपस्थित दीपक गोयल, संदीप गोयल, दादरी नगर संजीव ठकराल,बब्लू गोला, सौर्य मिश्र, शुभम उपाध्याय, विपिन मित्तल, श्रीचंद सेन, राकेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने किया हवन पूजन






