" data-ad-slot="">

भारतीय शिक्षा नीति 2020 पर संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने रखी अपने विचार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,9 अगस्त। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं विद्वत परिषद गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक संगोष्ठी का आनलाइन आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक़्ता के रूप में वरिष्ठ शिक्षाविद, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं भूतपूर्व सदस्य (उ.प्र. राज्य सेवा चयन आयोग) डा. कैलाश चन्द्र शर्मा ने अपना व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में भारतीय शिक्षा नीति 2020 की विस्तार से चर्चा की जिसके उपरान्त प्रश्नोत्तर के दौर में नीति पर गहन विचार विमर्श हुआ। संगोष्ठी के आरम्भ में विद्वत परिषद मेरठ प्रान्त के सह-संयोजक नेत्रपाल सिंह ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश विद्या भारती के संयोजक डा. प्रेम कुमार सिंह राणा ने मुख्य वक़्ता से सभी प्रतिभागियों का परिचय कराया। विद्वत परिषद विद्या भारती, मेरठ प्रान्त के प्रान्त संयोजक डा. अखिलेश मिश्रा ने विद्वत परिषद और विद्या भारती की संरचना, कार्यप्रणाली और भविष्य की योजना पर प्रकाश डाला। सम्पूर्ण कार्यक्रम हिन्दू शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं विद्या भारती, दिल्ली प्रांत के शिव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी के आयोजन में उत्तर प्रदेश विद्या भारती के प्रान्त संगठन मंत्री तपन का मार्गदर्शन तथा पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। अन्त में विद्वत परिषद गौतम बुद्ध नगर के जिला संयोजक डॉ. सुशील कुमार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी के संयोजक डा. प्रकाश चन्द्र दिलारे ने किया। इस अवसर पर गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी एवं गलगोटिया यूनिवर्सिटी के संकाय सदस्य, अनेक जिलों के संयोजक, विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरो के आचार्यगण एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ संगोष्ठी के सम्पर्क सूत्र रहें डा. अक्षय कुमार सिंह एवं डा. दीक्षिता अजवानी, संगोष्ठी के सह-संयोजक डा. सुधीर कुमार के साथ अनेक प्रतिभागी शामिल हुए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>