" data-ad-slot="">

भारत की संकल्पना व विरासत में मीडिया की दिशा व दशा पर गम्भीर होगा चिंतन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-जीबीयू में 7-9 फरवरी तक होने वाले कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

-कार्यक्रम में सोशल मीडिया के साथ फिल्म फेस्टिवल का होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा,31 दिसम्बर। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रेरणा जन संचार एवं शोध संस्थान एवं जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के तत्वाधान में प्रेरणा विमर्श-2020 की आयोजन समिति की बैठक का आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की संकल्पना व विरासत में मीडिया की दिशा व दशा पर गम्भीर चिंतन होगा। बैठक की अध्यक्षता गौतमबुद्ध विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने की। प्रेरणा विमर्श 2020 का आयोजन 7-9 फरवरी तक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में होगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का मुख्य विषय भारत की विरासत पर केंद्रित होगा। बैठक में प्रथम दिन 6 फरवरी को मीडिया प्रदर्शनी, 7 फरवरी को मीडिया कॉनक्लेव व 8 फरवरी को सोशल मीडिया कॉन्क्लेव की तैयारी के विषय में गहन चर्चा की गई। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर के विभिन्न जिलों में पत्रकार, शिक्षक, ब्लॉगर, एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गयी। प्रेरणा विमर्श की मीडिया प्रभारी डॉ. संध्या तरार ने बताया कि इस अवसर पर मीडिया प्रदर्शनी के अलावा मीडिया कॉन्क्लेव व फ़िल्म फेस्टिवल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार व कार्यक्रम के उपाध्यक्ष बच्चू सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक  श्याम किशोर,सहसंयोजक प्रो. बन्दना पांडेय ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अनंज त्यागी व सचिव मयंक अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>