" data-ad-slot="">

भारत की सांस्कृतिक विरासत एक दूसरे को जोड़ती है- ओम विडला, लोकसभा अध्यक्ष

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-शारदा विवि के दीपोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम विडला व डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, प्राथमिक शिक्षा मंत्री, यूपी हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा,23 अक्टूबर। शारदा विश्वविद्यालय के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय सहयोग परिषद के साथ विदेशी छात्रों के लिए दीपावली उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विदेशी छात्रों ने भाग लिया। विदेशी छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शारदा विश्वविद्यालय ने दीपावली मनाने के लिए विदेशी छात्रों के लिए विशेष आकर्षण बनाए गए थे।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला  के साथ डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, प्राथमिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और डॉ. महेश शर्मा, सांसद व पूर्व केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम में कई दूतावासों, उच्च आयोगों के राजनयिकों सहित अन्य गणमान्य लोग भी आयोजन में उपस्थित थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का स्वागत शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर प्रदीप कुमार गुप्ता,  प्रो. चांसलर वाई.के. गुप्ता, वाईस चांसलर डॉ. जी.आर.सी. रेड्डी, रजिस्ट्रार अशोक कुमार सिंह, निदेशक अशोक दरयानी, सुमीत राणा ने किया। ओम बिड़ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनेकता में एकता सिर्फ कुछ शब्द नहीं हैं, बल्कि यह एक ऐसी चीज़ है जो भारत जैसे सांस्कृतिक और विरासत में समृद्ध देश पर पूरी तरह लागू होती है। कुछ आदर्श वाक्य या बयान, भारत के उस दर्जे को बयां नहीं कर सकते जो उसने विश्व के नक्शे पर अपनी रंगारंग और अनूठी संस्कृति से पाया है। रिश्तों में गर्माहट और उत्सवों में जोश के कारण यह देश विश्व में हमेशा अलग ही नजर आया। इस देश की उदारता और जिंदादिली ने बड़ी संख्या में सैलानियों को इस जीवंत संस्कृति की ओर आकर्षित किया।  विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी का मौका है कि लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हैं। बिरला जी गुणवत्ता, निपुणता और तत्परता की छवि के व्यक्ति है, वे विभिन्न माध्यमों के द्वारा सामाजिक सेवा, राष्ट्र सेवा, गरीब, वृ्द्ध, विकलांग और असहाय महिलाओं की सहायता करने में रुचि रखते हैं। प्रो. चांसलर वाई.के. गुप्ता ने कहा कि ओम बिरला जी की पहचान पर्यावरण संरक्षण उपायों के लिए भी है। उन्होंने ग्रीन कोटा मिशन के तहत पेड़ लगाने के लिए लोगों को काफी प्रेरित किया। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह संस्था  देश ही नहीं विदेश में भी भारतीय शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठा रही है।  डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने अपनी भावनाओ को “ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय।मृत्योर्मामृतं गमय॥ श्लोक के माध्यम से शुरू किया, उन्होंने प्रांगण में उपस्तिथ सभी को दीपावली की शुभकामनाये दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>