ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। किसानों के भारत बंद का शहर व ग्रामीण अंचल में नहीं के बराबर रहा, आम दिनों तक ग्रेटर नोएडा शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे,लोग अपने काम के लिए निकले। शहर की मार्केट को बंद कराने के लिए कोई संगठन नहीं पहुंचा, बहारहाल व्यारियों को आसंका थी कि बाजार बंद कराया जाएगा, वहीं पुलिस किसी भी घटना से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद नजर आयी। रबूपुरा क्षेत्र में बेअसर नजर आया है। अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी जनजीवन सामान्य रहा। दुकानदारों ने रोज की तरह अपने प्रतिष्ठान खोले। हालांकि साप्ताहिक बंदी के चलते अनाज मंड़ी एवं कुछ दुकानें जरूर बंद रहीं। ऐहतियात के तौर पर दिन पुलिस कस्बे में गश्त करती रही, प्रमुख स्थानों पर पुलिस व पीएसी तैनात रही और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। किसी भी आशंका को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस पैट्रोलिंग के साथ ही दिन भर गहन चैकिंग की जाती रही।
हालांकि कुछ देर के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित गोलचक्कर पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग की। बताया जाता है इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस की नोंक-झोंक भी हुई लेकिन मौके पर पहंुचे कोतवाली प्रभारी ने उन्हें समझा-बुझा कर घर भेज दिया। इस दौरान नत्थीराम शर्मा, कैलाश चंद, रविन्द्र, राजपाल आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…