ग्रेटर नोएडा,23 अक्टूबर। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एण्ड एप्लाइड साइंसेस एवं भौतिकी विज्ञान विभाग के सीवी रमन क्लब फ़ॉर साइंस, टेक्नॉलॉजी एण्ड इनोवेशन द्वारा संयुक्त रूप से भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की वर्तमान दशा एवं भविष्य की चुनौतियों शीर्षक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, कुलपति जीबीयू ने किया। उसके बाद प्रो.एन.पी. मेलकानिया, स्कूल अधिष्ठाता द्वारा संगोष्ठी में कुलपति ने मुख्य अतिथि जयन्त सहस्त्राबुद्धे, राष्ट्रीय सचिव (संगठन), विज्ञान भारती, विशिष्ट अतिथि प्रवीण रामदास, राष्ट्रीय सचिव, विज्ञान भारती, अन्य स्कूलों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, समस्त संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं का यथोचित स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनमोहन सिंह शिशोदिया द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित श्रोतागणों को विज्ञान जगत की महान विभूतियों और उनके विशिष्ट योगदानों से अवगत कराया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रवीण रामदास ने देश में आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और उसमें हिस्सा लेने हेतु आवश्यक जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयन्त सहस्त्राबुद्धे ने वर्तमान भारत में विज्ञान और प्रौदयोगिकी की स्थिति की विवेचना की एवं देश के समक्ष उभरते मुद्दों व चुनौतियों का विस्तृत रूप से वर्णन किया। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों को विशेष रूप से बताया। कार्यक्रम के अंत में अक्टूबर माह में पैदा हुए महान वैज्ञानिकों, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, डॉ होमी जहांगीर भाभा एवं डॉ. नरेंदर सिंह कापानी को श्रद्धांजलि दी गयी एवं उनके अनुसंधान एवं प्रोद्योगिकी विकास के कार्यों से प्रेरणा लेने की प्रतिज्ञा की गई। इस अवसर पर स्कूल के विभिन्न विभागों में किये जा रहे शोध कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…