ग्रेटर नोएडा,2 जून। मंगलमय इंस्टिट्यूट ग्रेटर नोएडा में इंजीनियरिंग संकाय में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के उपर एक पंद्रह दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसमें देशभर के विभिन्न प्रान्तों व संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर विज्ञान की विस्तृत होती हुई वह शाखा है जिसके अंतर्गत ऐसी स्मार्ट मशीनों का निर्माण किया जा रहा है जो मानवीय दिशा निर्देशों के बिना अपना कार्य कुशलता के साथ कर सके। ये एक इंटर-डीसिपलिनरी साइंस है। मशीन लर्निंग का यह गुण तकनिकी व औद्योगिक विकास के लगभग हर क्षेत्र में प्रगतिवादी बदलाव की दस्तक दे रहा है। समारोह का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल,वाईस चेयरमैन अनुज मंगल, सीओओ आयुष मंगल द्वारा द्वीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर डायरेक्टर डॉ. यशपाल सिंह व डीन प्रो. हरीश भाटिया भी उपस्थित थे। समारोह का संचालना डॉ. ज्योत्सना पण्डित द्वरा किया गया। इस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व भविष्य के संभावनाओं के बारे में विभिन्न शिक्षकों व इंडस्ट्रियल एक्सपर्ट्स द्वारा विस्तृत चर्चा की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…