मकान की दीवार गिरी, वृद्धा की मौत

रबूपुरा। कस्बे में रविवार सुबह एक मकान की दीवार भरभरा कर गई पड़ी। जिससे उसके पास बैठी महिला मलबे में दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये लेकिन रास्ते ही महिला की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी 85 वर्षीय महिला रमजाना के पति की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसकी 2 शादी शुदा पुत्रियों अपनी मां के पास रहकर पालन-पोषण करती हैं। बताया जाता है कि आर्थिक स्थिति अच्छी नही होने के कारण मकान की पुरानी दीवार की मरम्मत नही हो पाई। रविवार को रमजाना अपने घर के चौक में चारपाई पर बैठी हुई थी कि तभी अचानक मकान की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और वह मलबे के नीचे दब कर गम्भीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बमुश्किल वृद्धा को मलबे से बाहर निकलकर कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे नोएडा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अस्पताल पहुँचने से पहले ही रमजाना ने दम तोड़ दिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *