रबूपुरा। शादी, विवाह, जागरण आदि में झांकी निकाल कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले युवक ने गांव के कुछ लोगों पर मजदूरी के रूपये मांगने पर गाली-गलौच व विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। उधर पुलिस शिकायत मिलने पर जांचोंपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी शिवम् ने शिकायत की है वह शादी समारोह में झांकी आदि निकाल कर अपना परिवार चलाता है। रबूपुरा क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने गुरूवार को होने वाली शादी में कार्यक्रम करने लिए उसकी टीम को निर्धारित किया था। आरोप है कि समस्त कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद जब शिवम ने अपने पैसे मांगें तो उक्त व्यक्ति ने रूपये देने से इंकार करते हुए उन लोगों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और उनकी जेब में रखे रूपये छीन कर भगा दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…