ममता भाटी बनी विशाल हिन्दू वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। विशाल हिन्दू वाहिनी ने गौतमबुद्ध नगर जिले की ममता भाटी को उनके कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके पदभार का कार्यकाल 31 मार्च 2020 से मान्य होगा। पदभार की समाप्ति का सभी अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह के पास सुरक्षित रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने अपेक्षा की है कि संगठन के मिशन को ध्यान में रखते हुए संगठन आशा करता है कि संगठन द्वारा दिए गए पदभार का पालन करेंगे और अपने पद की गरिमा के साथ गोपनीयता को बनाए रखेंगीं। उनसे अपेक्षा की गयी है कि संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के लिए काम करेंगी। इस दौरान ममता भाटी ने कहा कि जिस तरह से संगठन में काम करने का हमें अवसर मिला है उसे पूरी तरह निर्वहन करूंगी और समाज के लिए निरंतर काम करुंगी। इस दौरान कमांडो अशोक, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा जेवर सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *