मयंक ने 21 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, बने राजस्थान में जज

 

जयपुर।  प्रतिभाशाली मयंक प्रताप सिंह ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विसेज (RJS) की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही टॉप कर इतिहास रच दिया है. अब 21 वर्षीय मयंक सबसे कम उम्र के जज बन गए हैं. हाल ही में राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विसेज के परिणाम घोषित हुए हैं। जयपुर के मानसरोवर इलाके में रहने वाले 21 वर्षीय मयंक ने पहली कोशिश में ही यह सफलता हासिल कर ली. उन्होंने इसी साल राजस्थान यूनिवर्सिटी से लॉ की परीक्षा भी पास की है. वस्तुत: इसी साल राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु को कम कर 21 वर्ष कर दिया था. पहले आयु की न्यूनतम सीमा 23 वर्ष थी। भले ही मयंक के पास ये अवसर आयु की न्यूनतम सीमा घटाने के कारण आया, लेकिन मयंक ने प्रथम प्रयास में जज बनकर इस अवसर को इतिहास में बदल दिया। संवाद एक्सप्रेस टीम मयंक जी को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *