ग्रेटर नोएडा,19 सितम्बर। ग्रामीण क्षेत्र में महिला एवं बच्चियों की शैक्षिक स्थिति में सुधार हेतु सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत ने जारचा निवासी और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जनपद गौतमबुद्धनगर के कलौंदा स्थित वत्सराज स्वतंत्र भारत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मास्टर वीरेंद्रपाल सिंह राणा को संस्था का संरक्षक मनोनीत किया। संस्था का संरक्षक मनोनीत किये जाने पर ख़ुशी जताते हुए संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि मास्टर वीरेन्द्रपाल ने पिछले काफी सालों में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये है, उनका अनुभव संस्था के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा। इस अवसर पर महासचिव अनिल भाटी, विजय तवर, रवि कुमार, हरेंद्र आनंद और उपेंद्र राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…