ग्रेटर नोएडा,5 नवम्बर। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन अल्फा 1 में किया गया । मासिक बैठक में संस्था द्वारा पूर्व में किये गये कार्यो की समीक्षा करते हुए संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को लेकर शुरु किये गये मिशन शक्ति अभियान को संस्था के कार्यकर्ताओ द्वारा नुक्क्ड़ नाटक और नारी चौपाल के माध्यम से गांव और शहर-कस्बों तक पहुँचाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है ,जिसे आगे भी जारी रखा जायेगा साथ ही सरकार द्वारा महिला एवं बच्चियों के लिये चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है ताकि पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सके। बैठक के अन्त में संस्था का विस्तार करते हुए ग्रेटर नोएडा निवासी रेणु त्यागी को संस्था का जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया। बैठक में महासचिव अनिल भाटी,विजय तंवर गीता भाटी, अर्चना गौतम, पिंकी त्रिपाठी, डा सागर,जहीर सैफी और अजय गौतम आदि कार्य्कार्ताओ ने भाग लिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…