" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, लगाया हत्या का आरोप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत बीती रात एक महिला की संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। मामला बढ़ता देख पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार गांव सिरौली बांगर निवासी सुंदर शुक्रवार की रात अपनी पत्नी रेखा व दो बच्चों के साथ घर की छत पर सोये हुए थे। बताया जाता है इसी दौरान रात के समय किसी काम से उनकी पत्नी नीचे जा रही थी तभी उसका पैर छत पर पड़ी विद्युत कैविल पर पड़ा गया और वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर शनिवार सुबह गांव पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं जनपद मथुरा निवासी मृतका के पिता भगवान सिंह का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री की शादी 9 वर्ष की थी। जिसके कुछ समय बाद ही दोनों पति-पत्नी में विवाद रहने लगा और सुंदर अक्सर उसका उत्पीड़न करता था तथा इसी के चलते षड़यंत्र के तहत रेखा की हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहंुचे एसीपी जेवर शरदचंद्र शर्मा ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया तथा शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>