महिला ने तीन लोगों पर अपहरण कर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

जेवर। जेवर के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर अपहरण कर गैंग रेप का आरोप। महिला आरोपियों की चुंगल से छूटकर किसी तरह गांव पहुंची थी। मामला एक माह पुराना है। तब महिला ने डर के कारण ये बात परिवार को नही बताई। अब पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। एक गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि एक माह पहले वह गांव में सुबह किसी काम से कहीं जा रही थी, तभी वहां गांव के ही 3 लोग पहुंचे और महिला को जबरन कार में डाल अपहरण कर गाजियाबाद में किसी घर मे ले गए। जहां आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया और महिला के हाथ पैर बांध दिए। साथ ही आरोपियों ने महिला के साथ विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद आरोपी कुछ देर बाद कमरे से बाहर चले गए। इसी बीच महिला ने किसी तरह अपने को बंधक मुक्त किया। तभी आरोपी भी वहां पहुचं गए और कमरे का दरवाजा खोला, मौका देख महिला आरोपियों को धक्का देकर घर से बाहर आ गई और शोर मचाती वहां से भागकर किसी तरह बस अड्डे पहुंची और वहां से देर शाम जेवर अपने गांव पहुंची। महिला ने डर और लज्जा के कारण परिवार को इस घटना के बारे में नही बताया और देर से आने का अन्य बहाना बना दिया। आरोप है कि आरोपी गांव पहुंच महिला को परेशान करने लगे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद महिला ने अपने पति को इस घटना के बारे में बताया। अब महिला ने आरोपियों के खिलाफ जेवर कोतवाली में शिकायत दी है। जेवर कोतवाली एसएसआई फिरोज खान ने बताया कि मामला पुराना है शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *