ग्रेटर नोएडा,26 अप्रैल। महिला शक्ति सामाजिक समिति द्वारा चलाए जा रहे मुहिम के तहत अब तक सूखा राशन करीब 55 से 60 परिवारों को वितरित किया है। महिला समिति ने 300 लोगों को करीब 1 महीने के खाना बनने की व्यवस्था की है। जिनमें से 48 परिवारों के रिकॉर्ड उनके फोन नंबर एवं निवास स्थान का ब्योरा उनके पास है। शुरुआती दौर में कुछ परिवारों को चिन्हित किए बिना ही वितरित किए। महिला शक्ति सामजिक समति की अक्ष्यक्षा साधना सिन्हा ने बताया कि इसके अतिरिक्त महिला आपदा राहत दल ने भी 25 मार्च से ही 100 लोगों का खाना बनाकर वितरित करने की शुरुआत कर दी थी, जो कि निरंतर जारी है। इस के तहत भी 25 परिवार अब चिन्हित किए जा चुके है। कुल मिलाकर इन 70 -75 परिवारों के लिये समिति ने उन परिवारों से यह वादा है कि हम आपके साथ तब तक खड़े रहेंगे, जब तक उनका अपना रोजगार शुरू ना हो जाए और परिवार सुचारू रूप से चलने लग जाए। महिला समिति अपने समिति के जिम्मेवार पदाधिकारियों का फोन नंबर हेल्पलाइन के तौर पर उपलब्ध करा रहे हैं और लगातार उन परिवारों या फिर उनके अतिरिक्त आसपास रहने वाले और भी परिवारों द्वारा फोन कॉल आ रहे हैं वह अपनी जरूरतें हमें बता रहे हैं। टीम के सदस्य लोगों तक पहुंचकर उनकी जरूरतें जानती है या उन्हें राशन उपलब्ध कराते हैं या फिर शहर के विभिन्न समाजसेवियों जो जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं उस क्षेत्र के जरूरतमंदों की लिस्ट उन्हें दे रहे हैं और वो उन्हें मदद पहुंचा रहे हैं। इस मामले में कई सामाजिक संस्थाएं आरडब्ल्यूए एवं प्रशासन का सहयोग समिति को पूर्ण रूप से प्राप्त हो रहा है। महिला समति सभी समाजसेवियों ,सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस प्रशासन सभी के आभारी है।
महिला शक्ति समिति गरीब लोगों तक पहुंचा रही है भोजन






